{"_id":"68e01a9a30b9a054740da3e4","slug":"dm-expressed-displeasure-over-the-slow-progress-of-cremation-grounds-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130969-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अंत्येष्टि स्थलों की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अंत्येष्टि स्थलों की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
Sat, 04 Oct 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
उदयन सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक हुई। इस दाैरान डीएम ने निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थलों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, ग्राम सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि और अपर जिला पंचायतराज अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही रेट्रोफिटिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।
जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि शासन से मिले निर्देशानुसार बारा ग्राम पंचायत में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट स्थापित की जाएगी। बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं गंगा एक्शन प्लान की बैठक में खंड विकास अधिकारियों को विशिष्ट वनों का नियमित निरीक्षण और संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी को उप जिलाधिकारी के सहयोग से शेष वेटलैंड का सीमांकन शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। सं