फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DM donated blood, said, all contribute

डीएम ने किया रक्तदान, बोले सब मिल करें योगदान

Fri, 02 Oct 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
DM donated blood, said, all contribute
DM donated blood, said, all contribute - फोटो : KAUSHAMBI
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक व अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में छह लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने रक्तदान कर किया। उन्होंने फाउंडेशन की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इसमें सभी लोग मिलकर योगदान करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने किया। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डीएम ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करके किसी का जीवन बचा सकता है। रक्तदान करने से किसी तरह का खतरा नहीं होता है। शिविर में पहले दिन 22 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से छह लोगों रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने ब्लड बैंक के ब्लड स्टोरेज कक्ष, टीटीडी लैब आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लड बैंक में सीलन व बाहर पड़ी गिट्टी-बालू देखकर नाराजगी जाहिर की। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अरविंद कनौजिया को निर्देशित किया कि वह ठेकेदार को तलब करें। इस दौरान इंचार्ज मोतीलाल सिंह, अनिल कुमार, राममिलन शुक्ला, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed