फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   District Panchayat has property worth crores but does not earn even a single rupee

Kaushambi News: जिला पंचायत के पास करोड़ाें की संपत्ति, कमाई एक रुपये भी नहीं

Fri, 05 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 05 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat has property worth crores but does not earn even a single rupee
जिला पंचायत की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर वर्षों से लोगों का कब्जा है। इन संपत्तियों से हर महीने लाखों रुपये की कमाई हो रही है लेकिन जिला पंचायत को एक रुपये तक नहीं मिलता। जबकि, इसे खाली कराने के लिए जिला पंचायत लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग कस्बों में जिला पंचायत की जमीनें हैं। कई भूखंडों को पहले लीज पर दिया गया था, मगर अवधि पूरी होने के बाद भी लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा। हद तो यहां तक हुई कि किसी ने लीज का समय से नवीनीकरण नहीं कराया। कब्जेदारों ने जमीनों पर दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोल दिए हैं। कुछ जगह तो पक्के निर्माण कई मंजिल तक खड़ा हो चुका है।
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रशासन ने कब्जा हटाने और बकाया वसूली के लिए कई बार कब्जेदारों को नोटिस भेजा लेकिन किसी ने जमीन खाली नहीं की। यह कार्रवाई केवल पत्राचार तक सीमित रह गई। नतीजतन, कब्जेदार मौज से कारोबार कर रहे हैं और जिला पंचायत को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के दस्तावेज के अनुसार, मंझनपुर और भरवारी में सबसे अधिक कब्जा लोगों ने लीज के नाम पर किया है।
इन लोगों ने किया कब्जा
मंझनुपर कस्बे में जिला पंचायत की 114 वर्ग मीटर जमीन पर नरेशचंद्र, नेता नगर में 1700 वर्म मीटर में हमसत उल्ला, सखावत उल्ला, मो. रिजवी, शंभूचंद्र, जगदीश चंद्र, उमेश चंद्र, मुकेशचंद्र, बीरन, ताराचंद्र, रमाशंकर ने कब्जा किया है। इसके साथ ही गाटा नंबर आठ के एक हिस्से में एहसान हैदर ने कब्जा किया। एसडीएम की ओर से कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
इसी प्रकार सिराथू तहसील में कपूर जायसवाल निवासी भरवारी बस स्टॉप, सुभाष फ्रूट कार्नर भटपुरवा भरवारी, केशलाल नई बाजार भरवारी, कान्हा टेलीकॉम नया बाजार भरवारी, महावीर प्रसाद केसरवानी (केसरवानी स्वीट हाउस) वार्ड सात भरवारी, विनोद कुमार केशव नगर भरवारी, प्रकाश कास्टमेटिक जनरल वार्ड सात भरवारी ने कब्जा किया है। सभी को 12 फरवरी को नोटिस जारी हो चुकी है।
इसी प्रकार भरवारी के लखनलाल व द्वारिका प्रसाद को 30 साल के लिए भवन निर्माण का पट्टा मिला था। इन लोगों ने जमीन का व्यावसायिक प्रयोग शुरू कर दिया है। वाद न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय ने जिला पंचायत से आख्या मांगी है। इसी प्रकार राम सिंह ने जिला पंचायत की सड़क की भूमि पर कब्जा कर रखा है। इस भूमि को जिला पंचायत ने पांच जनवरी को खाली करा लिया। पर अभी आशिंक हिस्से में कब्जा है।

जमीनों को खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए न्यायालय में भी प्रभावी पैरवी के साथ ही डीएम व एसडीएम से लगातार पत्राचार हो रहा है। - कल्पना सोनकर, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed