{"_id":"bdbe74d5aa0d9b3e234feab7909bcad3","slug":"district-judge-explored-the-reality-of-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने खंगाली कारागार की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने खंगाली कारागार की हकीकत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला सत्र एवं न्यायाधीश उमेश कुमार ने शनिवार को जिलाधिकारी राजमणि यादव, पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय और अपर सीएमओ डॉ. बीएल जायसवाल के साथ जिला कारागार का मासिक मुआयना किया। इस दौरान अफसरों ने जेल में निरुद्ध बंदियों के रहने, खाने-पीने और इलाज आदि की व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार ने डीएम, एसपी के साथ शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। जनपद न्यायाधीश ने सबसे पहले जेल अस्पताल की जांच की। मरीजों से पूछताछ की। इसके बाद बैरकों की जांच की गई। डीएम राजमणि यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वैसे तो सब कुछ सामान्य मिला है। पर, दो बंदियों की बेल मंजूर होने के बाद बेल बांड दाखिल नहीं किया गया था। इससे वे जेल से रिहा नहीं हो सके थे। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक और एसपी से इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया।
साथ ही दरवाजे और खिड़कियों में जाली लगवाने का भी निर्देश जेल अधीक्षक को दिया गया है। डीएम के मुताबिक निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जानी गई। साथ ही बंदियों को इस भीषण ठंड से बचाने के लिए अलाव आदि की भी व्यवस्था कराए जाने का आदेश जेल अधीक्षक को दिया है। डीएम ने बताया कि मुआयने के दौरान जो थोड़ी-बहुत कमियां मिली थी। उन्हें दुरूस्त कराने का निर्देश जेल अधीक्षक को दे दिया गया है। इस मौके पर जेल अधीक्षक एलएन दोहरे, उपाधीक्षक आरके सिंह आदि मौजूद रहे।