{"_id":"621e655d5cb2e90162536103","slug":"distressed-laborer-hanged-himself-kaushambi-news-ald328028578","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से आजिज मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह से आजिज मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
करारी के मृतक भोला सरोज की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के गुलामनूर का पूरा गांव में सोमवार रात एक मजदूर ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुलामनूर का पूरा निवासी भोला सरोज (40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
भोला के छह बच्चे हैं। इन दिनों आर्थिक तंगी के कारण वह काफी परेशान रहता था। सोमवार रात उसने परिवार के लोगों के साथ बैठकर खाना खाया। पत्नी व बच्चे घर के आगे बरामदे में सो गए और भोला पीछे कमरे में सोने चला गया।
सुबह काफी देर तक भोला कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी पत्नी फूलमती उसे जगाने पहुंची। फूलमती ने देखा कि भोला का शव फांसी से लटक रहा था। इस पर वह दहाड़ मारकर रो पड़ी। घटना की जानकारी पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग खुदकुशी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना है कि घटना के पीछे आर्थिक तंगी कारण लग रहा है।