{"_id":"5d13c92b8ebc3e3c773406f5","slug":"display-of-people-of-hinawata-sloganeering-kaushambi-news-ald2478698126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिनौता के लोगों का प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिनौता के लोगों का प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन
Display of people of Hinawata, sloganeering
- फोटो : KAUSHAMBI
हिनौता गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नहर का गुलाबा बंद किए जाने की नोटिस मिलने से थे आक्रोशित
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शाहपुर माइनर से सिंचाई करने वाले किसान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पर बिफर गए। ग्रामीणों का कहना है कि एक्सईएन ने नोटिस जारी कर गुलाबा बंद किए जाने की चेतावनी दी है। कहा गया है कि गुलाबा नहीं किया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
सदर तहसील के हिनौता से आए ग्रामीणों का कहना था कि वह लोग करीब 40 साल से नहर से पानी लेकर अपने खेतों की ंसिंचाई करते चले आ रहे हैं। पिछले दिनों सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने किसानों को नोटिस दिया है कि वह लोग अपना गुलाबा नहर से निकाल लें। ऐसा नहीं करने वाले किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसान गिरजेश सिंह, प्रकाश सिंह आदि का कहना है कि अगर गुलाबा बंद कर दिया गया तो उनके खेत सूखे की चपेट में आ जाएंगे। इससे क्षेत्र के किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। डीएम ने एक्सईएन से वार्ता कर बीच का रास्ता निकाले जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अवधेश कुमार, मुसई यादव, सत्यनारायण, संतोष गौैतम, सज्जन सिंह, हीरालाल, रामचरन यादव, रामजीत, रामचंद्र, जय चंद्र, संपतिया देवी, रानी देवी, संगीता, शिवरानी, गीता देवी आदि किसान मौजूद रहे।