फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Disha meeting chaired by MP Pushpendra Saroj, instructions to bring progress in the schemes as per the target

Kaushambi News: सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में दिशा की बैठक, योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश

Sat, 07 Mar 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Disha meeting chaired by MP Pushpendra Saroj, instructions to bring progress in the schemes as per the target
दिशा समिति की बैठक में शामिल डीएम, सांसद, विधायक व अन्य अ​​धिकारी प्रतिनि​धि- प्रशासन
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को उदयन सभागार में सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सांसद ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों का कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवास प्लस सर्वेक्षण में 56,202 पात्रों को चिह्नित किया गया है। इस पर सांसद ने स्पष्ट किया कि आवास दिलाने के नाम पर किसी से धन लेने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

कृषि योजनाओं की समीक्षा में उप कृषि निदेशक को किसान पाठशाला, धान विकास कार्यक्रम, कृषि यंत्रीकरण और खेत तालाब योजना का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए गए। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द मोटरेबल बनाने और राजकीय विद्यालय पिंडरा सहावनपुर में विद्युतीकरण कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विधायक सिराथू पल्लवी पटेल, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed