{"_id":"6a4813e0523f83cbba025519","slug":"discipline-assessed-through-parade-inspection-of-the-mess-and-the-armory-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-144074-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: परेड से परखा अनुशासन, मेस व शस्त्रागार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: परेड से परखा अनुशासन, मेस व शस्त्रागार का निरीक्षण
विज्ञापन
शुक्रवार को परेड की सलामी के बाद पीआरवी वैनों का निरीक्षण करते एसपी सत्यनारायण। संवाद
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों के अनुशासन, टर्नआउट और कार्यकुशलता का निरीक्षण किया। परेड के दौरान जवानों से दौड़, पीटी और टोलीवार ड्रिल कराकर उनकी शारीरिक दक्षता का भी आकलन किया।
परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। गणना कार्यालय, विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय और पुलिस बैरकों का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण में उन्होंने परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा कार्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक देवपाल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।