फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dirt around the court, overflowing drains

Kaushambi News: कचहरी के आसपास गंदगी, बजबजा रहीं नालियां

Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dirt around the court, overflowing drains
ब्राह्मी भूषण मिश्रा प्रकाशन मंत्री बार एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर और उसके आसपास की सफाई व्यवस्था बदहाल है। चारों ओर फैली गंदगी और बजबजा रही नालियां यहां आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कई बार नगर पंचायत प्रशासन को पत्र लिखकर सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की लेकिन हालात जस के तस बनी है।
विज्ञापन

जिला कचहरी में करीब दो से ढाई हजार वादकारी रोज पहुंचते हैं। वहीं, लगभग डेढ़ हजार अधिवक्ता और सात सौ से अधिक मुंशी व जूनियर रोजाना यहां आते-जाते हैं। नालियों में जमा गंदा पानी और दुर्गंध के कारण यहां बैठना कठिन होता है। साथ ही लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कचहरी परिसर के भीतर भी कूड़े के ढेर और खुले में पड़े प्लास्टिक व सड़े पत्तों से वातावरण दूषित हो रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि बरसात के बाद से सफाई की स्थिति और बिगड़ गई है। कचहरी परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली है इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की ओर से कई बार पत्राचार के बाद भी नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके कारण सभी वकील परेशान हैं। जल्द ही इसके लिए अधिकारियों से मिला जाएगा। - कौशलेश द्विवेदी, पूर्व उपाध्यक्ष

जिन वकीलों की सीट सड़क की पटरी पर है। नाली में गंदगी के कारण उनको और परेशानी होती है। इस प्रकार की समस्या को दूर करने की मांग की गई है लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ। - ब्राह्मी भूषण मिश्रा, प्रकाशन मंत्री, बार एसोसिएशन कौशाम्बी

ब्राह्मी भूषण मिश्रा प्रकाशन मंत्री बार एसोसिएशन

ब्राह्मी भूषण मिश्रा प्रकाशन मंत्री बार एसोसिएशन- फोटो : अमर उजाला

ब्राह्मी भूषण मिश्रा प्रकाशन मंत्री बार एसोसिएशन

ब्राह्मी भूषण मिश्रा प्रकाशन मंत्री बार एसोसिएशन- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed