{"_id":"62757ad217e0a67b2b4c3733","slug":"director-general-stopped-219-prd-jawans-from-duty-after-finding-discrepancies-in-records-kaushambi-news-ald332462172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर महानिदेशक ने 219 पीआरडी जवानों को ड्यूटी से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर महानिदेशक ने 219 पीआरडी जवानों को ड्यूटी से रोका
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने पीआरडी जवानों की भर्ती में फर्जीवाड़ा किया है। 219 जवानों के अभिलेखों में गड़बड़ी व 22 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा नहीं करने की स्थिति में इन जवानों की ऑनलाइन फीड़िग पर निदेशक ने रोक लगा दी है। नतीजतन यह ड्यूटी से वंचित हो गए हैं। अब पूरे मामले की जांच महानिदेशक ने शुरू करा दी है। जिन जवानों ने फर्जी तरीके से नियुक्ति ली है, उनकी सेवा समाप्त होना तय है।
जिले में कुल 313 पीआरडी के जवान हैं। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल के महानिदेशक ने एक वर्ष जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए थे कि सभी पीआरडी के जवानों के नाम व उनके दस्तावेजों की ऑनलाइन फिटिंग करा दे, जिससे अभिलेखों का सत्यापन कर ऑनलाइन फीडिंग के आधार पर बजट दिया जाए।
जिला युवा कल्याण अधिकारी छंगूराम ने 313 जवानों के अभिलेखों की फीड़िग कराई थी, जिसमें 219 जवानों के अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर निदेशक ने उनका नाम काट दिया। अभी 94 पीआरडी के जवानों को ही ऑनलाइन किया गया है। इसके बाद महानिदेशालय कार्यालय से जिला युवा कल्याण अधिकारी को पत्र भेजा गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि कई जवानों की जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र में गड़बड़ी है।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर इन्हें ऑनलाइन फीड़िग से वंचित कर दिया गया है। अब पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पूरी ने होने पर संबंधित जवानों को ड्यूटी नही दी जाएगी। शासन स्तर से जांच शुरू होने के बाद फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति लेने वाले जवानों में हड़कंप मचा हुआ है।