फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Died by jumping in front of a train after quarreling with wife

पत्नी से झगड़ा करने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Thu, 26 May 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Died by jumping in front of a train after quarreling with wife
कोखराज कोतवाली के मरधरा रेलवे क्रासिंग पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। खुदकुशी के पीछे पत्नी से विवाद होना बताया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोखराज कोतवाली के कसिया पूरब निवासी रामचंद्र (55) मजदूर था। आर्थिक तंगी से गुजर रहे रामचंद्र के परिवार में आए दिन पैसों को लेकर पत्नी से झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भी रामचंद्र का पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद रामचंद्र संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। कुछ देर बाद घर के लोगों को जानकारी हुई कि रामचंद्र का शव मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा है। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर मूरतगंज चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed