{"_id":"66a98576596c347c0408a0c4","slug":"diarrhea-outbreak-sanitation-worker-lost-his-job-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-114497-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डायरिया का प्रकोप, सफाई नायक की नौकरी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डायरिया का प्रकोप, सफाई नायक की नौकरी गई
Wed, 31 Jul 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
शांति नगर में पिछले तीन-चार दिनों से डायरिया का प्रकोप है। एक बच्ची की जान चली गई। अब तक कुल 17 लोग पीड़ित हो चुके हैं। मंगलवार को नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी (ईओ) रश्मि सिंह निरीक्षण को पहुंचीं तो सफाई व्यवस्था बदहाल मिली, जिस पर उन्होंने सफाई नायक विनोद मिश्रा की संविदा समाप्त कर दी।
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने मंगलवार को मौत हो चुकी। अब तक डायरिया से प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को चार और मोहल्लेवासी उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम पहुंची और 27 लोगों के सेहत की जांच की। वहीं सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर ईओ ने सफाई नायक की सेवाएं समाप्त कर दीं। पानी की टंकी में गंदगी पर पंप ऑपरेटर को भी चेतावनी दी है।
वार्ड नंबर तीन शांति नगर में रविवार को डायरिया से चार साल की वान्या पुत्री धीरेंद्र की मौत हो गई थी। 13 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित थे, जिनका अजुहा और सिराथू के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा था। इनमें से कुछ लोगों को सोमवार की देर शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मंगलवार को चार अन्य लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
पीड़ित गंगाराम को इलाज के लिए परिजन फतेहपुर ले गए। जबकि, गीता देवी, रिचा और केसा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डायरिया के प्रकोप के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। कर्मचारियों की टीम लगाकर वार्ड में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। पानी की टंकी से लेकर सड़क और नालियों तक की सफाई कराई गई।
अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने वार्ड में पहुंच कर हालात का जायजा लिया। स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने नियमित साफ-सफाई न होने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए ईओ ने सफाई नायक विनोद पर कार्रवाई की। पानी की टंकी की सफाई न होने और ब्लीचिंग पाउडर न डालने की शिकायत पर उन्होंने पंप ऑपरेटर को जमकर फटकार लगाई। व्यवस्था में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
-- -- -- --
पानी की टंकी में कीड़े देख दंग रहे स्वास्थ्य कर्मी
लगातार तीसरे दिन सीएचसी अधीक्षक डॉ. मो. सऊद अहमद अपनी टीम के साथ शांति नगर पहुंचे। मोहल्ले के 27 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरूरत के हिसाब से दवाएं दीं। पानी की टंकी, वाटर कूलर समेत चार स्थानों से पेयजल के नमूने भी लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मी जब सैंपल लेने पहुंचे तो टंकी के अंदर पानी में कीड़े देख दंग रह गए।
-- -- -- -- -
सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर शांति नगर में तैनात सफाई नायक की संविदा समाप्त कर दी गई है। पंप ऑपरेटर को भी सख्त चेतावनी दी गई है। मोहल्ले में साफ-सफाई कराई जा रही है। अन्य जो कमियां हैं, उन्हें भी दूर कराया जाएगा।
रश्मि सिंह
ईओ, नगर पंचायत, अजुहा
-- -- -- -- -- -
शांति नगर के लोगों की सेहत पर नजर रखी जा रही है। नियमित टीम जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। पेयजल के चार सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
डॉ. मो. सऊद
अधीक्षक, सीएचसी कड़ा