फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Diarrhea havoc in Ajuha, girl dies, 13 sick due to vomiting and diarrhea

Kaushambi News: अजुहा में डायरिया का कहर, बालिका की मौत, उल्टी-दस्त से 13 बीमार

Tue, 30 Jul 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea havoc in Ajuha, girl dies, 13 sick due to vomiting and diarrhea
अजुहा कस्बे के शांति नगर में सफाई के विषय में लोगों को समझाते डॉ. मो. साऊद। संवाद
नगर पंचायत क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में डायरिया का कहर है। रविवार को उल्टी-दस्त पीड़ित चार साल की बच्ची की मौत हो गई। मोहल्ले के 13 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

अजुहा और सिराथू के निजी अस्पतालों में इन मरीजों का उपचार चल रहा है। सोमवार को सीएचसी के चिकित्सकों की टीम मोहल्ले में पहुंची। डॉक्टरों ने मरीजों व अन्य लोगों की सेहत की जांची और दवाओं के साथ ओआरएस के घोल के पैकेट दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन शांति नगर के रहने वाले धीरेंद्र कुमार की चार वर्षीय बेटी वान्या रविवार की भोर उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही वान्या ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद घर वाले रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मोहल्ले की रवीना, रामू, कल्लो, सौम्या, प्रज्ञा, रितू, वैशाली, पूजा, पूनम, आदित्य, मुस्कान, नानू, करीना भी उल्टी व दस्त से पीड़ित हैं। इनमें से कुछ लोग अजुहा तो कुछ पीड़ित सिराथू के निजी अस्पतालों से इलाज करा रहे हैं।
बच्ची की मौत की सूचना के बाद सीएचसी से अधीक्षक डॉ. मो. सऊद, डॉ. मोहम्मद इरफान, फार्मासिस्ट कृष्ण कुमार, एएनएम पूजा मिश्रा, प्रदीप सिंह, अशोक कुमार, संतोष कुमार के साथ शांति नगर पहुंचे।
मरीजों के साथ मोहल्ले के अन्य लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया। मोहल्ले के लोगों से बीमारी के बारे में जानकारी ली। पीड़ितों को उल्टी-दस्त की दवाएं दीं। चिकित्सकों ने लोगों को बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए। नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई भी कराई गई।
--------------
दूषित पानी की आपूर्ति ने बनी बीमारी की वजह


नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन शांति नगर में डायरिया के पैर फैलाने की मुख्य वजह गंदगी व दूषित पेयजल की आपूर्ति है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच में भी यही बात सामने आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मो. सऊद ने बताया कि मोहल्ले में बीमारी की वजह तलाशने का प्रयास किया गया।
इसमें पता चला कि जिस पाइप लाइन से घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। वह नाली के बगल से गुजरी है। तीन जगह पाइप लाइन टूटी है। इसकी वजह से दूषित पानी की आपूर्ति घरों में हो रही है। मोहल्ले में लगे एक वाटर कूलर से लोग पीने के लिए पानी लेते हैं। वाटर कूलर का पानी गंदा होने की आशंका है।
इसलिए इस वाटर कूलर से पानी लेने से लोगों को रोका गया है। डॉ. सऊद ने बताया कि संभव है दूषित पेयजल की आपूर्ति से ही लोग बीमार हुए हैं। मोहल्ले में टैंकर से पानी की आपूर्ति के लिए कहा गया है। लोगों को भी पानी उबाल कर पीने के लिए कहा गया है।
-----------------
हर तरफ गंदगी, साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त

शांति नगर के चंद्रपाल ने बताया कि मोहल्ले में बने सार्वजनिक शौचालय का पाइप टूटी है। इसकी वजह से शौचालय का दूषित पानी बाहर फैल रहा है। सनी ने बताया कि आसपास का कूड़ा इसी मोहल्ले में डंप किया जाता है। इससे भी गंदगी फैल रही है। उमाशंकर का कहना है कि सफाई कर्मी कभी दो तो कभी तीन दिन में आता है। रोजाना झाडू भी नहीं लगती।
प्रदीप कुमार ने बताया कि मोहल्ले की नालियां कूड़े से पटी हैं। घरों में नल से दूषित पानी आता है। रामचंद्र का कहना है कि मोहल्ले में बनी पानी की टंकी की कभी सफाई ही नहीं होती। इनमें कीड़े पड़े हैं। इसे साफ कराने की जगह पंप हाउस से सीधे पेयजल की आपूर्ति होती है। पाइप लाइन भी कई जगह टूटी है।
-------------
शांति नगर में साफ-सफाई व पाइप लाइनों में लीकेज आदि की जानकारी नहीं है। कभी किसी ने शिकायत भी नहीं की। अब जानकारी मिली है। जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर कराएंगे।
रश्मि सिंह

ईओ, नगर पंचायत, अजुहा


-----------------

तकीपुर में स्वास्थ्य टीम का डेरा


सिराथू तहसील के तकीपुर गांव में भी एक सप्ताह के अंदर डायरिया से दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आए थे। इसके कारण लगातार स्वास्थ्य टीम यहां नजर रखे है।

तीसरे दिन सोमवार को भी सीएचसी सिराथू से डॉ. रोहित केसरवानी के अगुवाई में स्वास्थ्य टीम पहुंची। गांव के 15 लोगों का उपचार किया। लोगों को दवाएं व ओआरएस के पैकेट दिए।

अजुहा कस्बे के शांति नगर में सफाई के विषय में लोगों को समझाते डॉ. मो. साऊद। संवाद

अजुहा कस्बे के शांति नगर में सफाई के विषय में लोगों को समझाते डॉ. मो. साऊद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed