फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dharma Devi College dominates in rifle shooting competition

रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में धर्मा देवी के खिलाडिय़ों का दबदबा

Sat, 07 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dharma Devi College dominates in rifle shooting competition
Dharma Devi College dominates in rifle shooting competition - फोटो : KAUSHAMBI
रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में धर्मा देवी कालेज का दबदबा
विज्ञापन

धर्मा देवी इंका केन कनवार में आयोजित हुई 23 वीं रायफल शूटिंग रेंज प्रतियोगिता
मंझनपुर। धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन-कनवार में शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों की 23 वीं रायफल शूटिंग रेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या एवं विद्यालय के संस्थापक रामावतार शास्त्री ने किया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, व्यायाम शिक्षक और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में धर्मा देवी के मो. आदिल को प्रथम, अब्दुल कादिर को द्वितीय, ज्ञानेंद्र सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर बालक वर्ग में कृष्णा देवी शीतला प्रसाद इंका के अनिल कुमार विश्वकर्मा को प्रथम, धर्मा देवी के अमन कुमार को द्वितीय तथा सन्तोष कुमार पांडेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग में धनपति देवी इंका के सौरभ कुमार को प्रथम, धर्मा देवी के राज्यवर्धन सिंह को द्वितीय तथा सुनील कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग बालिका में धर्मा देवी की जागृति सिंह को प्रथम, धनपत्ति देवी की शिवानी को द्वितीय तथा मानसिंह इंका की अंजली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग बालिका में जय माँ दुर्गे इंका की प्रकाशनी को प्रथम, धर्मा देवी की ज्योति मौर्या को द्वितीय तथा रायफल सब जूनियर बालिका में धर्मा देवी की खुशबू को प्रथम, धनपत्ति देवी की साक्षी को द्वितीय एवं आकांक्षा सक्सेना को तृतीय स्थान पप्त हुआ। पिस्टल सीनियर बालिका वर्ग में धर्मा देवी की यशी सिंह को प्रथम, रुपाली अग्रहरि को द्वितीय एवं मानसाी सिंह को तृतीय स्थान मिला। पिस्टल जूनियर बालिका वर्ग में धर्मा देवी की पलक मिश्रा को प्रथम तथा साक्षी सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प िस्टल सब जूनियर बालिका वर्ग में धर्मा देवी की अफसाना परवीन को प्रथम तथा श्वेता राजपूत द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पिस्टल सीनियर बालक वर्ग में पं दीन दयाल इंका के बुधराम को प्रथम व सुरजीत कुमार को द्वितीय तथा धर्मा देवी के विवेक सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पिस्टल जूनियर बालक वर्ग में पं दीन दयाल के प्रियांशू निर्मल को प्रथम व हरिओम विश्वकर्मा को द्वितीय स्थान मिला। पिस्टल सब जूनियर बालक वर्ग में पं दीनदयाल के आकाश कुमार को प्रथम व आकाश सरोज को द्वितीय तथा धर्मा देवी के नितिन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर ब्रजेश सिंह, चुन्नीलाल, रामसुंदर सिंह, ज्ञान प्रकाश, अश्वनी कुमार तिवारी, रामबदन भार्गव, जगतपाल सिंह, गया प्रसाद मिश्र, बीरेन्द्र कुमार पांडेय, सुनील कुमार साहू आदि विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं विभिन्न ग्रामो के ग्राम प्रधान, बार एसोसिएशन सिराथू के अध्यक्ष बालेन्द्र धर द्विवेदी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed