{"_id":"648ff1994126028e040ed91a","slug":"dharm-parivartan-conversion-was-being-done-in-the-name-of-healing-meeting-case-on-many-unknown-including-one-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharm Parivartan : चंगाई सभा के नाम पर किया जा रहा था धर्म परिवर्तन, एक नामजद सहित कई अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharm Parivartan : चंगाई सभा के नाम पर किया जा रहा था धर्म परिवर्तन, एक नामजद सहित कई अज्ञात पर केस
Mon, 19 Jun 2023 11:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:41 AM IST
सार
कौशांबी के कई गांवों में धर्म परिवर्तन का खेल काफी समय से चल रहा है। चंगाई के बहाने लोगों के धर्म को परिवर्तन कराया जा रहा है। उनसे पैसा ऐंठा जा रहा है। मझियारी चक एलई रोशन उर्फ दुल्हिनियापुर गांव के चौकीदार इन्द्रपाल ने बताया कि उसके गांव के बाहर बने एक कमरे में काफी दिनों से ईसाई धर्म की चंगाई सभा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन। सांकेतिक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशाम्बी कोतवाली के एक गांव में दलित समुदाय के सीधे-साधे लोगों को बहला फुसलाकर चंगाई सभा के नाम पर पैसा कमाया जा रहा था और चमत्कार दिखाकर बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। गांव के चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने सभा आयोजित करने वाले एक नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मझियारी चक एलई रोशन उर्फ दुल्हिनियापुर गांव के चौकीदार इन्द्रपाल ने बताया कि उसके गांव के बाहर बने एक कमरे में काफी दिनों से ईसाई धर्म की चंगाई सभा आयोजित की जा रही है। उसने बताया कि चरवा कोतवाली के चिल्ला शाहबाजी गांव का प्रेमचंद सरोज और उसके अन्य सहयोगी प्रार्थना सभा के नाम पर गांव के सीधे साधे अनुसूचित समुदाय के लोगों को गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने के नाम पैसा ऐंठ रहे हैं और चमत्कार दिखाकर लोगों का धर्म परिवर्तन कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीते कई सालों से यह खेल लगातार जारी है। रविवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक गांव के बाहर बने घर में सभा आयोजित हुई थी। जिसमें ईसाई धर्म के माध्यम से लोगों को चमत्कार दिखाकर क्षेत्र के गरीब व भोले भाले अनुसूचित जाति के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है। आरोप है कि प्रार्थना सभा तक लोगों को बरगला कर लाने में कई क्षेत्रीय लोग सक्रिय है। उन्हीं के माध्यम से लोगों को लालच दिला कर प्रार्थना सभा में लाया जाता है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमचन्द्र सरोज व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन