{"_id":"6acbe196167a59453c0140fa","slug":"devotees-worshipped-goddess-shailputri-and-prayed-for-happiness-and-prosperity-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-149906-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि
Mon, 12 Oct 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
दुकान पर खरीदारी करते श्रद्धालु। संवाद
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम में मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित हुए। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री की आराधना से जीवन में सुख-शांति आती है और नकारात्मकता दूर होती है। भक्तों ने मां को नारियल, चुनरी और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
-- -- इनसेट-- -- -- -- -
मां शीतला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु
नवरात्र के पहले दिन मां शीतला के दरबार में बड़ी संख्या में पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण मंदिर प्रबंध समिति और पुलिस प्रशासन को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भक्तों ने घंटों कतार में लगकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- इनसेट-- -- -- -- --
दुकानों पर चुनरी, नारियल और प्रसाद की खरीदारी
मंदिर जाने वाले रास्ते पर दुकानों में सुबह से ही रौनक रही। श्रद्धालुओं ने मां के लिए चुनरी, नारियल, फूल और प्रसाद खरीदे। बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे गए। कई श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य करते हुए जरूरतमंदों की मदद की। पंडा समाज के अध्यक्ष टिंकू पांडा ने बताया कि सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शाम तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
-- -- -- -- -- वर्जन-- -- -- -- -- --
रविवार को पहले दिन करीब एक लाख श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन करने पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी और थाना प्रभारी महेश सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।-- आत्म प्रकाश पंडा, अध्यक्ष, मंदिर प्रबंध समिति
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री की आराधना से जीवन में सुख-शांति आती है और नकारात्मकता दूर होती है। भक्तों ने मां को नारियल, चुनरी और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
मां शीतला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु
नवरात्र के पहले दिन मां शीतला के दरबार में बड़ी संख्या में पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण मंदिर प्रबंध समिति और पुलिस प्रशासन को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भक्तों ने घंटों कतार में लगकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन
दुकानों पर चुनरी, नारियल और प्रसाद की खरीदारी
मंदिर जाने वाले रास्ते पर दुकानों में सुबह से ही रौनक रही। श्रद्धालुओं ने मां के लिए चुनरी, नारियल, फूल और प्रसाद खरीदे। बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे गए। कई श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य करते हुए जरूरतमंदों की मदद की। पंडा समाज के अध्यक्ष टिंकू पांडा ने बताया कि सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शाम तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
रविवार को पहले दिन करीब एक लाख श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन करने पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी और थाना प्रभारी महेश सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दुकान पर खरीदारी करते श्रद्धालु। संवाद

दुकान पर खरीदारी करते श्रद्धालु। संवाद