{"_id":"67ace78614a333314102cc54","slug":"devotees-took-a-dip-of-faith-in-amrit-yoga-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121992-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: श्रद्धालुओंं ने अमृत योग में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: श्रद्धालुओंं ने अमृत योग में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
कड़ा कुबरी घाट में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
माघी पूर्णिमा पर बुधवार को गंगा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर अमृत योग में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। गंगा तटों पर भोर से लेकर शाम तक हर-हर गंगे का उद्धोष होता रहा। साथ ही जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।
प्रयागराज के महाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए माघी पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने स्थानीय गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई। प्रशासन का दावा है कि करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने अमृत योग में स्नान किया। प्रतापगढ़, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालुओं ने कड़ाधाम में पहुंचकर गंगा स्नान किया।
श्रद्धालुओं ने कड़ा के कुबरी, कालेश्वर, बाजार, हनुमान आदि घाटों पर स्नान किया। भीड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनों को फसैया ग्राउंड व भैरवनाथ मंदिर के पास रोक दिया गया था। यहां से श्रद्धालु पैदल ही गंगा घाट व देवीधाम तक पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों के साथ पुलिस को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
शीतलाधाम मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्मप्रकाश उर्फ टिंकू पंडा ने बताया कि बुधवार को शक्तिपीठ शीतलाधाम में 45 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसी तरह जिले के पल्हाना, संदीपन और फतेहपुर आदि घाटों पर भी गंगा स्नान को श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी।
नगर प्रशासन की ओर से वितरित किया गया प्रसाद
स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए निकायों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम की ओर से कड़ा में श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया। इस मौके पर चेयरमैन रागिनी केसरवानी, अरुण केसरवानी, राकेश पांडेय, बृजेश विद्यार्थी, नीरज साहू, राजू केशरवानी, सुभाष पंडा, अभिषेक मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।
इसी तरह नगर पालिका परिषद भरवारी की ओर से सकाढ़ा तिराहे (जीरो प्वाइंट मूरतगंज) में नर ही नारायण सेवा की ओर से चाय, बिस्कुट, हलवा, पूड़ी-कचौड़ी, खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष कविता पासी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या, अधिशासी अधिकारी रामसिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, आशीष पासी, दीपचंद्र दिवाकर, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रिंकू मौर्य मौजूद रहे।