फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Devotees offered cradle to Mother Shitala on Ashtami of Ashadh fair.

Kaushambi News: आषाढ़ मेले की अष्टमी पर भक्तों ने मां शीतला को चढ़ाया पालना

Sun, 30 Jun 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 30 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered cradle to Mother Shitala on Ashtami of Ashadh fair.
कड़ा ​स्थित शीतला धाम में दर्शन करने के लिए लाइन पर भक्त। संवाद
आषाढ़ मेले में शनिवार को भक्तों ने शक्तिपीठ मां शीतला के दरबार में पालना चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि का आशीष मांगा। भोर से ही भक्तों की भीड़ धाम में जुटने लगी थी। गंगा स्नान के बाद देवी धाम पहुंच कर भक्तों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मेले का लोगों ने खूब आनंद उठाया। गंगा घाट से लेकर देवी मंदिर तक पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।
विज्ञापन

पूर्वांचल की कुल देवी मां शीतला में पालना चढ़ाने के लिए मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी आदि जिलों से लोग बड़ी संख्या में शुक्रवार देर रात से ही देवी धाम पहुंचने लगे थे। शनिवार सुबह गंगा स्नान के बाद भक्तों का कारवां देवी दर्शन के लिए मंदिर के लिए रवाना हुआ। यहां लोग मेले के आठ दिन पहले से पालना लेकर पैदल कड़ा धाम के लिए निकलते हैं। समोगरा मिर्जापुर से आए चिंतामणि ने बताया कि पलना चढ़ाने की परंपरा बहुत पुरानी है। हमारे पूर्वज पहले हिडोला (पालना) चढ़ाते थे। अब उसी परंपरा को वह निभाते आ रहे हैंं। 25 साल से वो पालना माता को चढ़ाते आ रहे हैं। इसी तरह राजा तालाब वाराणसी से आए राम मूरत यादव का कहना है कि गांव में सुख समृद्धि के लिए लोग चंदा इकट्ठा करके लकड़ी का पालना बनवाकर पैदल 20 से 30 लोगों का समूह बनाकर पैदल यात्रा कर देवी धाम पहुंचते हैं।
विज्ञापन

अषाढ़ अष्टमी के दूसरे दिन शनिवार को माता के पट खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ जुट चुकी थी। बढ़ती भीड़ को देखकर मंदिर प्रबंध समिति व पुलिस को बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को रोकना पड़ा। टुकड़ियां बनाकर भक्तों को माता का दर्शन कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारे से गुंजायमान रहा। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा स्थानीय पुलिस के साथ मंदिर व गंगा घाट की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed