{"_id":"679bd59af8b8f40cf3040174","slug":"devotee-returning-from-kumbh-falls-ill-in-train-admitted-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121542-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कुंभ से लौट रहे श्रद्धालु की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कुंभ से लौट रहे श्रद्धालु की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, भर्ती
Fri, 31 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सिराथू रेलवे स्टेशन से मरीज को स्ट्रेचर से लेकर जाती जीआरपी। संवाद
महाकुंभ से दिल्ली स्थित घर जाने के लिए मेला स्पेशल ट्रेन सवार श्रद्धालु की बृहस्पतिवार दोपहर सफर के दौरान तबीयत बिगड़ गई। परिवार वालों की सूचना पर जीआरपी ने बीमार श्रद्धालु को सिराथू स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बिहार के छपरा जनपद के ताजपुर थाना अंतर्गत बसही गांव निवासी गोपाल चौहान दिल्ली के जग्गीपुर इलाके में रहते हैं। वह एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। दो दिन पहले वह पत्नी सुरेखा देवी, भाई दशरथ लाल, भयाहू आशा देवी के साथ प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान करने गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली-मेला स्पेशल ट्रेन से सभी लोग घर लौट रहे थे।
रास्ते में अचानक गोपाल की तबीयत बिगड़ गई। इस पर साथ रहे परिवार वालों ने जानकारी जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने सिराथू स्टेशन पर बीमार श्रद्धालु को ट्रेन से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी प्रभारी अवधेंद्र मिश्रा ने बताया कि चिकित्सकों ने बताया कि श्रद्धालु का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इस वजह से उनका शरीर अकड़ रहा था और वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे। जानकारी मिलते ही श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। स्वास्थ्य ठीक होने पर उन्हें दिल्ली भेज दिया जाएगा।