फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   devi saraswati image broken in bjp mla collage

विधायक के कॉलेज में रखी सरस्वती प्रतिमा तोड़ी

Fri, 12 Oct 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Fri, 12 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
devi saraswati image broken in bjp mla collage
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी

विज्ञापन
प्रिंसिपल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

कनैली। भाजपा विधायक नीलम करवरिया के कनैली स्थित कॉलेज में रखी मां सरस्वती की प्रतिमा बुधवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। गुरुवार को विधायक को इस प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए आना था। उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। प्रिंसिपल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इलाहाबाद की मेजा विधायक नीलम करवरिया का कनैली में तिलक इंटर कॉलेज है। कॉलेज में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जानी थी। शिक्षक बुधवार को सुबह ही प्रतिमा लाए थे। गुरुवार को विधायक को यहां आकर प्रतिमा का लोकार्पण करना था। इससे पहले रात में अराजकतत्वों ने प्रतिमा तोड़ दी। सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आत्माराम मिश्र ने टूटी हुई मूर्ति देखी तो उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम चायल अनिल चतुर्वेदी व एएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग सका। प्रिंसिपल अनिरुद्ध तिवारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रतिमा किसने और क्यों क्षतिग्रस्त की ? इस बारे में कोई कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


इनका कहना है
प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस की एक टीम संदिग्धों की निगहबानी कर रही है। कई मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार-अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed