{"_id":"627a6af914b4e7453e45e4c5","slug":"development-work-will-be-done-in-nevada-at-a-cost-of-1-65-crores-kaushambi-news-ald3326765125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवादा में 1.65 करोड़ की लागत से कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेवादा में 1.65 करोड़ की लागत से कराए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रमुख केलपति देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वार्डों में विकास कार्यों के लिए तकरीबन 1.65 करोड़ की कार्ययोजना का प्रस्ताव दिया। बैठक में मनरेगा, 15वें वित्त एवं पंचम वित्त की चर्चा के बाद पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। सदस्यों के नए प्रस्तावों की कार्ययोजनाओं को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
बैठक में बीडीसी मनीष कुमार निषाद ने बताया कि नंदा का पुरवा गांव में 120 मीटर कच्चे संपर्क मार्ग, इल्तिमास अहमद ने पुरखास गांव में निसार अहमद के घर से तालाब तक 140 मीटर कवर्ड नाली बनवाने का प्रस्ताव दिया। सदस्यों ने बताया बारिश के दिनों में जलभराव से यहां आवागमन में परेशानी होती है। मखदूमपुर की सदस्य सविता देवी ने गांव में पक्की सड़क की चकरोड के इंटरलॉकिंग का प्रस्ताव दिया।
इसी तरह कई अन्य सदस्यों ने अपने-अपने गांवों के वार्डों में इंटरलाकिंग, नाली, नाला निर्माण और उसकी मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए। सदस्य राकेश कुमार ने बैठक के बाद पेश किए गए प्रस्तावों की फोटो कॉपी सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर बीडीओ बृजेश नारायण तिवारी ने सभी सदस्यों को प्रस्ताव की फोटो कॉपी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सदस्यों ने तकरीबन 1.65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया है। जल्द ही कार्य लागत तैयार कर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जयसिंह पटेल, एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ल, एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. ललित सिंह, अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश दिवाकर, अभय सिंह, अर्जुन कुमार, लालचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।