{"_id":"68b898a487167e0a400b133d","slug":"development-work-will-be-done-in-chail-town-with-rs-41-lakh-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-129779-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चायल कस्बे में 41 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चायल कस्बे में 41 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य
Thu, 04 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
चायल के अजमतगंज स्थित एहसान हॉस्पिटल की टूटी सड़क। संवाद
नगर पंचायत के 11 स्थानों पर 41 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। जलनिकासी के लिए नाली, इंटरलॉकिंग व पेयजल व्यवस्था के लिए दो स्थानों पर सबमर्सिबल कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक माह के भीतर सभी काम पूरे करा दिए जाएंगे।
चायल नगर पंचायत प्रशासन ने अनुदान योजना, जलनिकासी एवं बुनियादी अनुदान योजना के तहत कस्बे के वार्ड संख्या तीन में इंटरलाॅकिंग सड़क निर्माण के साथ ही ड्रेन निर्माण कार्य पर 6.86 लाख रुपये खर्च होंगे। जबकि, वार्ड संख्या 10 अजमतगंज में इंटरलॉकिंग सड़क, क्राॅसिंग व जलनिकासी के लिए नाली निर्माण पर 1.87 लाख रुपये निर्माण कार्य पर खर्च होंगे। वार्ड संख्या एक डीहा सरैया में 4.96 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, वार्ड संख्या आठ अशोक नगर में 8.05 लाख से ड्रेन और इंटरलॉकिंग कार्य, वार्ड संख्या दो नईम मियां का पूरा में इंटरलॉकिंग व ड्रेन निर्माण का काम किया जाएगा।
वार्ड संख्या छह आजाद नगर के बिटियन मस्जिद के समीप 2.37 लाख से इंटरलॉकिंग कार्य, वार्ड संख्या 10 के अजमतगंज में 1.64 लाख रुपये से छूटी हुई इंटरलाॅकिंग का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार अनुदान योजना के तहत कार्यालय परिसर में सभागार व टाइल्सीकरण निर्माण कार्य होंगे। चेयरमैन अमर सिंह ने बताया कि बुनियादी अनुदान और अवस्थापना अनुदान योजना के तहत 9.34 लाख रुपये से कस्बे के अजमतगंज में पेयजल व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल स्थापना की योजना है।
चायल कस्बे में 41 लाख रुपये से जल निकासी के लिए ड्रेन व इंटरलॉकिंग निर्माण के अलावा कार्यालय में टाइल्स व दो स्थानों पर सबमर्सिबल लगाने कार्य कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिलेगी।-आकाश सिंह, एसडीएम/प्रभारी ईओ, चायल