फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CM Keshav reprimanded for the defeat in the assembly elections, said - If you vandalize in 2024, then

UP : विधानसभा चुनाव में हार पर डिप्टी सीएम केशव ने लगाई फटकार, बोले- 2024 में भितरघात किया तो खैर नहीं

Sat, 22 Jul 2023 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 04:04 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने भितरघातियों को निशाने पर लेते हुऐ कहा कि जो भी कार्य इन्होंने 2022 के विधान सभा चुनाव में किया है, अब वह 2024 में कुछ नहीं कर पाएंगे। उन सभी की पहचान है। समय रहते वह सुधर जाएं। नहीं तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav reprimanded for the defeat in the assembly elections, said - If you vandalize in 2024, then
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 में सिराथू विधानसभा से अपनी हार पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहली बार सार्वजनिक मंच से भितरघातियों पर निशाना साधा। भरवारी के भवंस मेहता कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान में उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार की चर्चा करते हुए भितरघात करने वालों को कड़े लहजे में चेतावनी दी।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने भितरघातियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो भी कार्य इन लोगों ने 2022 के विधान सभा चुनाव में किया है, अब वह 2024 में कुछ नहीं कर पाएंगे। ऐसे सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। समय रहते वह सुधर जाएं, नहीं तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। डिप्टी सीएम के इस फटकार के बाद मंच पर मौजूद कुछ नेताओं के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं l
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। कहा कि इस बार कोई चूक नहीं करनी है। भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी फिर सत्ता में वापसी करेंगे। कहा कि यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed