फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CM Keshav Maurya does not have his own four wheeler

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पास नहीं है खुद का चार पहिया वाहन

Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Maurya does not have his own four wheeler
कौशाम्बीः कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को सिराथू विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते डिप्? - फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम करोड़ों की धन-संपदा के बावजूद खुद का चार पहिया वाहन नहीं है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, इनमें से चार मामलों में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय में दाखिल हलफनामे के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी केशव मौर्य के पास कुल चल-अचल संपत्ति 5.15 करोड़ की है। नामांकन उनके पास नकद एक लाख रुपया है, जबकि खाते में 63 लाख रुपया है। पीएनबी बैंक में 45 लाख, 91 हजार रुपया, एसबीआई में 16 लाख 70 हजार रुपया, यूनियन बैंक में 2427 रुपया, बीओबी में 63592 रुपया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के पास कई एकड़ भूमि है। इसके अलावा वह कामधेनु लाजेस्टिक प्राइवेट लिमिटेड और कामधेनु कृषि ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड में छह लाख की हिस्सेदारी है। उनके पास दो आयसर टैंकर हैं, एक बोलेरो वाहन और एक बाइक है। डिप्टी सीएम के पास नौ बीमा पालिसी हैं। सोने के जेवरात के साथ ही वी असलहे के भी शौकीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास तीन अंगूठी, दो जंजीर के अलावा रिवाल्वर, रायफल है। पत्नी राजकुमारी देवी के पास नकद 55 हजार रुपया है, जबकि खाते में उनके 23 हजार 26 हजार रुपया है। 14 लाख 25 हजार रुपये कीमत के उनके पास जेवरात हैं। इतना ही नहीं एक करोड 78 लाख रुपये कीमत के कंपनियों में उनके शेयर अथवा हिस्सेदारी है। डिप्टी सीएम के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं, इनमें से चार मामलों में एफआर लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed