फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CM held a meeting with the workers, know the condition of the election

डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, जाना चुनाव का हाल

Mon, 07 Mar 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM held a meeting with the workers, know the condition of the election
कशिया स्थित केपीएस स्कूल में बूथ के पदाधिकारी की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : KAUSHAMBI
27 फरवरी को मतदान के दिन ही चुनावी रैली में दूसरे जनपद गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को गृह जनपद पहुंचे। सयांरा स्थित हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह कशिया स्थित अपने आवास पहुंचे और वहां बूथ अध्यक्षों के साथ मतदान की समीक्षा की।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने समीक्षा रिपोर्ट रखी। इसके बाद डिप्टी सीएम ने बूथ प्रभारियों से उनके बूथों पर पड़े मतों की जानकारी ली। सभी जगह से सकारात्मक परिणाम की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

कहा कि उनका चुनाव सिराथू की जनता लड़ रही थी। इसके लिए वह सभी को धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर विधायक शीतला प्रसाद पटेल, जगदीश सरोज, प्रशांत केसरी, धर्मराज मौर्या, लवकुश मौर्या, अरुण केसरवानी, रिंकू मौर्या, डॉ. निशीथ श्रीवास्तव, प्रतिभा कुशवाहा, जनक पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इससे पहले डिप्टी सीएम कड़ा धाम पहुंचे और मां शीतला दरबार में माथा टेका और भाजपा के जीत की मंगल कामना की। साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

कशिया स्थित केपीएस स्कूल में बूथ के पदाधिकारी की बैठक में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

कशिया स्थित केपीएस स्कूल में बूथ के पदाधिकारी की बैठक में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed