{"_id":"6532d61f293b174be8041894","slug":"dentist-tried-to-rape-a-woman-case-filed-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-4376-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दंत रोग विशेषज्ञ ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दंत रोग विशेषज्ञ ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा
Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। सीएचसी सरायअकिल में तीन साल पहले तैनात रहे दंत रोग विशेषज्ञ ने इलाज कराने आई एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसका वीडियो बना कर वह अक्सर उसे बुलाने लगा। तबादले के बाद भी चिकित्सक की हरकत में बदलाव नहीं हुआ तो पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसे दांत में तकलीफ थी। इलाज कराने वह सीएचसी सरायअकिल गई। अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह ने उसका इलाज किया। फीडबैक लेने के बहाने डॉक्टर ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। दोबारा वह दिखाने अस्पताल पहुंची तो चिकित्सक ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
इसका वीडियो भी चिकित्सक ने बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान किया जाता है। लोकलाज के भय से उसने घटना के बाबत किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान डॉक्टर का तबादला पीएचसी बारा हो गया। इसके बाद भी डॉक्टर की आदत में बदलाव नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को पीडिता ने पुलिस को चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
इस बाबत आरोपी चिकित्सक डॉ. केडी सिंह का कहना है उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। महिला फोन करके उससे पैसों की मांग करती है। ब्लैकमेल किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।