{"_id":"5e25fa3d8ebc3e4af95d8d64","slug":"dense-fog-in-the-morning-sunshine-during-the-day-no-relief-kaushambi-news-ald2662803186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह घना कोहरा, दिन में धूप, नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह घना कोहरा, दिन में धूप, नहीं मिली राहत
विज्ञापन
Dense fog in the morning, sunshine during the day, no relief
- फोटो : KAUSHAMBI
सुबह घना कोहरा, दिन में धूप, नहीं मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कई दिनों बाद सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री ऊपर चढ़कर 17 तक पहुंच गया। सुबह-शाम घने कोहरे के बीच दिन में खिली धूप के बाद भी राहत नहीं मिली। मौसम में बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
कई दिनों से बादलों ने डेरा डाल रखा था। सोमवार भोर से ही घना कोहरा था। नौ बजे तक सड़क पर 20 मीटर की दूरी पर वाहन नहीं दिख रहे थे। चालक वाहनों की लाइट जलाकर सड़क पर रेंगते रहे। दस बजे के आसपास अचानक चटख धूप हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि सर्द हवाओं के कारण धूप का असर अपेक्षाकृत कम रहा। फिर भी आसमान खुला होने के कारण सड़कों पर चहल-पहल रही। बाजारों में लोग खरीदारी को निकले। सोमवार को न्यूतम तापमान तो आठ डिग्री ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री पहुंच गया। सूरज ढलने के साथ ही छह बजे के बाद एक बार फिर कोहरा छा गया। इसके चलते लोग घरों में दुबक गए।
-----------
फसल बचाने में जुटे किसान
मौसम की मार से फसल को बचाने में किसान जुटे हुए हैं। तमाम मुश्किलों का सामना कर रहे किसानों का कहना है कि फसल बचाने के चक्कर में उन्हें आर्थिक चपत भी लग रही है। यदि इसी प्रकार का मौसम आगे भी चलता रहा, तो लागत निकालना मुश्किल हो जाएगा। वृद्ध किसान रामफेर का कहना है कि करीब दो दशक बाद जनवरी के दूसरे पखवाड़े में इस तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। इस मौसम ने दलहनी व तिलहनी फसलों को जो नुकसान पहुंचाना शुरू किया है, उससे फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है।