फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demonstration on GT Road in support of farmers movement

Kaushambi News: किसान आंदोलन के समर्थन में जीटी रोड पर प्रदर्शन

Mon, 26 Feb 2024 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 26 Feb 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on GT Road in support of farmers movement
भीटी देह माफी जीटी रोड पर मांगो को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय मजदूर संयुक्त किसान यूनियन के कार्
किसान आंदोलन के समर्थन में जीटी रोड पर प्रदर्शन
विज्ञापन

--- राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा
फोटो- 6
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भीटी देह माफी गांव के सामने जीटी रोड पर धरना- प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कहा कि यूनियन कई वर्षों से किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध किसानों के मुद्दों को हल कराने में संगठन ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसान कृषि बिलों की वापसी के बाद एमएसपी गारंटी कानून के लिए केंद्र सरकार की बाट जोह रहा है। किसानों का बिजली बिल भी माफ नहीं हुआ। सड़क पर प्रदर्शन के बाद किसानों ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौम्य मिश्रा को सौंपा। इस अवसर पर नन्हें तिवारी, नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंजू तिवारी, यशवंत सिंह, राजकुमार राजपूत, दिल कुमार, रामादेवी शुक्ला, सोनू, सुभाष, रमेश, शाइस्ता बीबी व ऋषि कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed