फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demonstration of Congressmen on the increased prices of diesel and petrol

डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Tue, 13 Jul 2021 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen on the increased prices of diesel and petrol
डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों से नाराज कांग्रेसियों ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय समदा में बैठक की। इसके बाद विरोध-प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली गई। इस दौरान दर्जनों कांग्रेसी पैदल, बाइक व बैलगाड़ी पर सवार थे। कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल के दामों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी राम किशुन पटेल ने कहा कि बढ़ी महंगाई से हर कोई प्रभावित है। कांग्रेस के साथ ही लोग भी इस आंदोलन का हिस्सा बनते जा रहे हैं। ऐसे में अगर सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाया तो कांग्रेसी गांव-गांव जाकर सरकार की गलत नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा भाजपा सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कांग्रेस पार्टी ही इन दिनों जनता की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि जनता महंगाई से कराह रही है। जनता अब निर्णायक लड़ाई सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ेगी। इस मौके पर मो. शाहिद सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक तमजीद अहमद, पीसीसी सदस्य गौरव पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, पप्पू मिश्रा, वेद प्रकाश पांडेय, फैसल अली, रजनीश पांडेय, अंकुर शुक्ला, कौशलेश द्विवेदी सहित दो दर्जन से अधिक कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed