फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   demonstration in chandrasekhar azad park

नीट में उम्र सीमा हटाने को लेकर गरजे छात

Tue, 07 Feb 2017 12:42 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
इलाहाबाद, ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) में उम्र सीमा समाप्त करने की मांग को लेकर सोमवार को प्रतियोगियों का गुस्सा एक बार फिर देखने को मिला। चंद्रशेखर आजाद पार्क में एकत्र होकर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियम को वापस लेने की मांग की। हालांकि छात्रों ने सीबीएसई कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था लेकिन मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर होने से चंद्रशेखर आजाद पार्क में ही सभा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



सभा में छात्रों ने कहा कि सीबीएसई ने जैसे अवसर की बाध्यता को इस वर्ष से लागू करने का निर्णय लिया है, उसी तरह उम्र सीमा में भी छूट देनी चाहिए। उम्र सीमा लागू होने से हजारों छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इससे उनके भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है। वे कहीं के नहीं रहे। उन्होंने सीबीएसई से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। कहा कि उम्र सीमा में भी तीन साल तक छूट देनी चाहिए। प्रदर्शन में नितिन शुक्ला, अंकित द्विवेदी, आदित्य सोनी, पवन सिंह, योगेश चौहान, सुनील सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed