{"_id":"58388b2f4f1c1bcc6713b399","slug":"demand-of-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से एलडीएम ने मांगे 160 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से एलडीएम ने मांगे 160 करोड़ रुपये
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से दो हजार रुपये के निकले नोट दिखाता युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में कैश नहीं है। दो से तीन लाख रुपये भेजकर काम चलाने की कोशिश की जा रही है, जो नाकाफी है। महगांव में बवाल हो गया है तो एलडीएम ने इसे गंभीरता से लिया। स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर करीब 160 करोड़ रुपये आरबीआई से दिलाने की मांग की है। डीएम ने ज्ञापन भेजकर रुपये दिलाने का आश्वासन दिया है। जिले में 125 बैंक शाखाएं हैं। इनमें से अधिकांश बैंकों में रुपये नहीं हैं। प्रतिदिन कैश आ रहा है, लेकिन एसबीआई व बीओबी की बड़ी शाखाओं के अलावा ग्रामीण इलाकों के बैंकों में कैश नहीं भेजे जा रहे हैं। इन शाखाओं में दो से तीन लाख रुपये ही दिए जा रहे हैं। ऐसी कई और शाखाएं हैं, जहां दो से तीन दिन तक कैश ही नहीं था। इससे लोगों में आक्रोश फैलने लगा था।
बैंक मैनेजर लगातार इसकी रिपोर्ट अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) दिनेश मिश्र को दे रहे थे। शुक्रवार को महगांव में बवाल हो गया तो एलडीएम ने इसे गंभीरता से लिया और बैंकों से डिटेल लेने के बाद डीएम अखंड प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया। कहा कि उन्हें जल्द से जल्द आरबीआई से करीब 160 करोड़ रुपये दिलाया जाएं ताकि वह ग्राहकों को रुपये बांट सकें। डीएम ने एलडीएम को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही बैंकर्स को रुपये दिलवाएंगे।