{"_id":"6a063640b4192ee34805d8f0","slug":"decades-old-files-can-be-found-in-two-minutes-no-need-to-wander-around-kaushambi-news-c-3-1-ald1020-884947-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो मिनट में मिलेंगी दशकों पुरानी फाइलें, भटकने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो मिनट में मिलेंगी दशकों पुरानी फाइलें, भटकने की जरूरत नहीं
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में बनाए गए डिजिटल रिकॉर्ड रूम की तर्ज पर अब प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी जिलों में डिजिटल रिकॉर्ड रूम तैयार होंगे। यहां पुरानी सी पुरानी फाइल दो मिनट में मिल जाएगी। उन्हें खोजने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
पिछले दिनों प्रतापगढ़ में कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त नवनिर्मित डिजिटल रिकॉर्ड रूम देखा। इसके बाद मुख्य सचिव और राजस्व परिषद के साथ हुई ऑनलाइन बैठक में उन्होंने इस बारे में चर्चा की। मुख्य सचिव व राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में डिजिटल रिकॉर्ड रूम बनवाए जाएं।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रिकॉर्ड रूम की हालत काफी खराब है। फाइलों में पर धूल जम चुकी है और कई जगह तो फाइलों को चूहों ने कुतर दिया है। लोग महीनों रिकार्ड रूम के चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन उन्हें फाइलें नहीं मिल पाती हैं। रिकॉर्ड रूम में फाइलों को ढूंढ़ने के लिए तैनात कर्मचारी को भी फाइल खोजने में महीनों लगे जाते हैं।