{"_id":"5f9085468ebc3e9bd91aab1c","slug":"death-of-infected-woman-24-positive-including-seven-policemen-kaushambi-news-ald289595193","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित महिला की मौत, पुलिस लाइन के सात सिपाही समेत 24 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित महिला की मौत, पुलिस लाइन के सात सिपाही समेत 24 पॉजिटिव
विज्ञापन
Death of infected woman, 24 positive including seven policemen
- फोटो : KAUSHAMBI
कोविड की जद में आने से चरवा क्षेत्र के एक महिला की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। इसी के साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। वहीं 24 नए लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में पुलिस लाइन के सात सिपाही भी शामिल हैं। यहां मंगलवार को भी चार सिपाही संक्रमित मिले थे।
इससे साफ है कि पुलिस लाइन में कोविड नियमों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क मेें आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि डायबिटीज पीड़ित चरवा क्षेत्र की 50 वर्षीय महिला पिछले दिनों प्रयागराज के एसआरएन स्थित कोविड एल-3 थ्री अस्पताल में भर्ती हुई थी। अस्पताल में बुधवार को महिला की मौत हो गई। उधर, संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह बुधवार को भी जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1553 संदिग्धों की कोविड जांच की गई। इनमें से 1050 का एंटीजेन टेस्ट हुआ।
विज्ञापन
जबकि 503 का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेज दिया गया। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में 24 लोग पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में पुलिस लाइन के सात सिपाही भी शामिल हैं। इनके अलावा सरसवां क्षेत्र के सात, कौशाम्बी के दो, मूरतगंज के पांच तथा सिराथू इलाके का एक व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक मिले 1816 संक्रमितों में 1646 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 91 फीसदी पहुंच गया है। जबकि, अस्पतालों में भर्ती 24 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 141 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।