फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of a lady in suspected condition

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हंगामा

Fri, 10 Jul 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
death of a lady in suspected condition
कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ले में गुरुवार शाम एक विवाहिता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मौत की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। विवाहिता ने छह महीने पहले लव मैरिज की थी और वह चार माह की गर्भवती बताई गई। सूचना पर पहुंची सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने मायके वालों से तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुद्धपुरी मोहल्ले में रहने वाला कल्लू रैदास भवन पोताई का काम करता है। छह महीने पहले उसने प्रयागराज के कैंट कोतवाली अंतर्गत अशोक नगर नेवादा में रहने वाले संजय हेला की बेटी शिवानी से लव मैरिज की थी। गुरुवार सुबह शिवानी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बुद्घपुरी पहुंची शिवानी की मां लक्ष्मी देवी ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बताया उसके दामाद कल्लू ने दस साल पहले अशोक नगर में रहने वाली युवती से शादी की थी। उस शादी से उसे एक बेटा भी है। छह महीने पहले कल्लू उसकी बेटी (शिवानी) को बहला-फुसला कर भगा लाया। शिवानी चार महीने के गर्भ से थी। आरोप है कि कल्लू अक्सर शराब पीकर शिवानी को पीटता था। उसने ही शिवानी की हत्या की है। जबकि कल्लू के घरवालों का कहना था शिवानी बीमार थी। उसका इलाज स्थानीय झोलाछाप चिकित्सकों से कराया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वालों ने तहरीर दी है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed