फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of a lady from fore at the time of cooking

खाना बनाते वक्त आग से जलकर महिला की मौत

Fri, 11 Oct 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
death of a lady from fore at the time of cooking
खाना बनाते वक्त आग से जलकर महिला की मौत
विज्ञापन

पिंडरा (ब्यूरो)। करारी कोतवाली क्षेत्र के बभनकांटी गांव में बुधवार रात खाना बनाते वक्त एक महिला आग से झुलस गई। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

बभनकांटी गांव की सुशीला देवी (30) पत्नी शिवमोहन बुधवार रात घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर लीकेज से अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन आननफानन आग बुझाने के बाद महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मृतका के मायके वालों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सुशीला अपने पीछे डेढ़ साल की बेटी उर्वी को छोड़ गई है। मासूम उर्वी को पता ही नहीं है कि अब उसे मां का प्यार कभी नसीब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed