{"_id":"5d9f86dd8ebc3e93c8166a45","slug":"death-of-a-girl-child-in-demolition-of-kaushambi-news-ald2571565137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा मकान ढहा, मासूम की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चा मकान ढहा, मासूम की मौत, दो घायल
विज्ञापन
death of a girl child in demolition of
- फोटो : KAUSHAMBI
कच्चा मकान ढहा, मासूम की मौत, दो घायल
चायल तहसील क्षेत्र के सिंहपुर गांव की घटना, कोहराम
चायल। तहसील क्षेत्र के सिंहपुर गांव में गुरुवार शाम बारिश से जर्जर हुआ एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया। इसके मलबे में दबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। उसके साथ खेल रहे दो अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
सिंहपुर निवासी गुरुप्रसाद उर्फ रामनारायण केसरवानी पुत्र शारदा प्रसाद मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण उसका मकान कच्चा बना हुआ है। गुरुवार शाम गुरुप्रसाद की बेटियां कशिश (7) व निम्मी पड़ोसी सोम पुत्र श्यामबाबू के साथ घर पर खेल रही थीं। तभी बारिश से जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। भीतर खेल रहे तीनों बच्चे इसके मलबे में दब गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मलबा हटाकर किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ही कशिश की मौत हो चुकी थी। घायल दोनों बच्चों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद भी करीब दो घंटे तक राजस्व विभाग का कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।

death of a girl child in demolition of- फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन