फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of a businessman in an accident

बेकाबू ट्रक ने टेंट कारोबारी को रौंदा, मौत

Sun, 20 Sep 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
death of a businessman in an accident
मनौरी बाजार के समीप शनिवार सुबह बेकाबू ट्रक ने एक बाइक सवार टेंट कारोबारी को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी (तकीगंज) गांव का शिवम पाल (20) पुत्र विनोद कुमार टेंट कारोबारी था। शनिवार सुबह वह बाइक में पेट्रोल भरवाने चायल गया था। वापस लौटते समय मनौरी बाजार के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिवम छिटककर गिर गया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक उसको रौंदते हुए गुजर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिर भी आत्मसंतुष्टि के लिए परिवार वाले उसको लेकर नजदीकी अस्पताल गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने भी मृत घोषिक कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed