फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of a boy by dcm truck

तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आकर बालक की मौत

Fri, 06 Dec 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
death of a boy by dcm truck
death of a boy by dcm truck - फोटो : KAUSHAMBI
तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन

करारी कोतवाली के मोअज्जमपुर गांव में हुआ हादसा, कोहराम
करारी। कोतवाली के मोअज्जमपुर गांव में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

करारी कोतवाली के कमालपुर गांव का हंसराज बुधवार को परिवार के साथ पिपरी स्थित मजार में चादर चढ़ाने गया था। वापस लौटने के दौरान रात को वह मोअज्जमपुर में रहने वाले अपने साढ़ू के घर पर रुक गया था। गुरुवार की सुबह आठ बजे हंसराज का सात वर्षीय बेटा मिथलेश सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान करारी की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने मिथलेश को टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। परिजन मिथलेश को इलाज के लिए ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed