{"_id":"5d14e3d58ebc3e3c9f6ba938","slug":"death-from-fire-kaushambi-news-ald2478838128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की फटकार पर छात्रा ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की फटकार पर छात्रा ने आग लगाकर दी जान
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के तियरा जमालपुर गांव की घटना, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। क्षेत्र के तियरा जमालपुर गांव की एक छात्रा ने मां की फटकार से आहत होकर बुधवार सुबह खुद को आग के हवाले कर लिया। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में गुरुवार को उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
तियरा जमालपुर गांव की रन्नो देवी (18) पुत्री जयपाल इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बताया जाता है कि बुधवार सुबह किसी बात पर मां ने उसे फटकार दिया था। इसी के बाद रन्नो अपने कमरे में गई और मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन रन्नो को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आननफानन आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने रन्नो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां गुरुवार सुबह रन्नो की सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम के बाद घर वालों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।