{"_id":"629513b1c3ea4540c80b39ca","slug":"dead-body-thrown-near-railway-track-after-killing-young-man-kaushambi-news-ald3341497113","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा कोतवाली के दनियालपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पास बदमाशों ने हत्या कर युवक का शव फेंक दिया। सोमवार की सुबह युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ तो सनसनी फैल गई। युवक के सिर के साथ ही शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इस कारण आशंका है कि युवक को पीटने के साथ ही किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या की गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चरवा कोतवाली के दनियालपुर और सैयद सरावां गांव के लोग सोमवार सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए तो ट्रैक से करीब बीस मीटर दूर हटकर एक 35 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव देखा। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। शरीर के कई हिस्सों में भी जख्म थे। आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया है।
यह भी आशंका है कि युवक को हत्या से पहले पीटा गया है, इसके बाद उसके सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। रेलवे ट्रैक से बीस मीटर दूर शव पड़े होने की जानकारी पाकर चरवा कोतवाली के सैयद सरावां चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर चरवा संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।