{"_id":"60edec048ebc3ec30a398eac","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-line-after-a-dispute-during-dance-kaushambi-news-ald3108107191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस के दौरान हुए विवाद के बाद युवक का रेलवे लाइन पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस के दौरान हुए विवाद के बाद युवक का रेलवे लाइन पर मिला शव
विज्ञापन
भरवारी। बहन के घर आयोजित भोज में शामिल होने आए युवक का मंगलवार सुबह बिदनपुर रेलवे लाइन के समीप शव मिला। युवक का बहन की ससुराल में डांस के दौरान कुछ लोगों से विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोखराज कोतवाली के मलाक रेजमा गांव का मिथलेश सरोज (30) सोमवार को अपनी बहन के घर बालकमऊ आया था। बहन के यहां भोज का कार्यक्रम था। मिथलेश के साथ उसके पिता व परिवार के अन्य लोग भी आए थे। रात को शराब का दौर चलने के बाद डीजे पर डांस होने लगा। इस दौरान परिवार की लड़कियां डांस कर रहीं थीं। लड़कियों के साथ ही मिथलेश डांस करने लगा। इसे लेकर गांव के कुछ लोग नाराज हो गए और थोड़ी ही देर में उनका मिथलेश से विवाद होने लगा । नौबत कहासुनी से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गई।
इसके बाद रात करीब दस बजे मिथलेश अपनी साइकिल लेकर घर के लिए चला गया। कुछ देर बाद उसके परिजन भी घर के लिए निकल दिए। रात को मिथलेश घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग सकते में आ गए। मंगलवार सुबह खोजबीन के दौरान मिथलेश का शव बिदनपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोखराज कोतवाली के इंस्पेक्टर पीके राय का कहना है कि परिवार के लोगों ने हादसे की आशंका जाहिर की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक का सिर किसी ट्रेन की टक्कर लगने के कारण कटा था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।