फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of youth found in Sandipan Ganga Ghat, suspected of murder

संदीपन गंगा घाट में मिला युवक का शव, हत्या का आशंका

Mon, 04 Apr 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Sandipan Ganga Ghat, suspected of murder
Dead body of youth found in Sandipan Ganga Ghat, suspected of murder
कोखराज कोतवाली के संदीपन गंगा घाट में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी है। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था। इसके अलावा उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। गले में अंगौछा व पैर बनियान से बंधे हुए थे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर घाट पर जुटे लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नवरात्र पर गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार सुबह संदीपन घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की नजर एक 30 वर्षीय युवक के शव पर पड़ी। शव नदी में उतरा रहा था। मृतक के शरीर पर नीले रंग का सिर्फ अंडरवियर था। इसके अलावा गले में सफेद रंग का अंगौछा पड़ा था। युवक के दोनों पैर एक बनियान से बंधे थे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव दो दिन पुराना लग रहा था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। आशंका जताई गई कि शव कहीं से बहकर आया है। वहीं, यह भी कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेंकी गई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए पड़ोसी जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed