फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of youth found in canal in suspicious condition

संदिग्ध हालत में नहर में मिला युवक का शव

Sun, 09 Feb 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in canal in suspicious condition
Dead body of youth found in canal in suspicious condition - फोटो : KAUSHAMBI
संदिग्ध हालत में नहर में मिला युवक का शव
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले घर से सब्जी लेने निकला था
मृतक के पास दोस्त की बाइक भी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव स्थित नहर में एक युवक का शव शनिवार सुबह मिला। पास में ही दोस्त की बाइक भी बरामद हुई। मौत का कारण नहीं पता चल सका है। घरवालों की तरफ से भी तहरीर नहीं दी गई है।
सदर कोतवाली के सैंबसा गांव का शिवदयाल कोरी (32) पुत्र महावीर किसानी करता था। दो फरवरी को घर से सब्जी लेने जाने की बात कहकर निकला। इसके बाद से शिवदयाल का कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह टेवां व उमरा गांव के लोग नहर की तरफ गए थे। तभी पानी के अंदर सरपत के झुरमुट में एक व्यक्ति का पैर दिखा। सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सदर एसएन पाठक व टेवां चौकी पुलिस ने शव बाहर निकलाया। शव के पास ही एक बाइक मिली। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त शिवदयाल के रूप में की। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। बाइक शिवदयाल के दोस्त मनोज की थी। परिवार के लोग घटना के बारे में कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस ने हादसा मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

---
घरवालों ने पुलिस को नहीं दी थी सूचना
मंझनपुर। शिव दयाल के लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को खबर नहीं दिया था। वह लोग अपने स्तर पर ही उसकी खोजबीन कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ शिव दयाल के दोस्त मनोज ने भी अपनी बाइक के गायब होने के बारे में जानकारी नहीं दी थी। शुक्रवार को ही मनोज ने टेवां में अपनी बाइक के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाइक में फंसा था पैर
मंझनपुर। शिव दयाल का पैर बाइक में फंसा था। इस वजह से कयास लगाया जा रहा है कि वह बाइक लेकर नहर में खुद ही गिर गया होगा। नहर में पानी होने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस भी इसी बिंदु पर जांच कर रही है।

---
इनका कहना
लाश पानी में होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार को युवक का पैर बाइक में फंसा दिखा तब जानकारी हुई। परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
एसएन पाठक, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed