फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of woman found hanging from tree under suspicious condition in Saraikil

सरायअकिल में संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश

Mon, 10 Aug 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging from tree under suspicious condition in Saraikil
Dead body of woman found hanging from tree under suspicious condition in Saraikil - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल में संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश
विज्ञापन

यूसुफपुर गांव की घटना, ऑनरकिलिंग की चर्चा
इंस्पेक्टर ने कहा, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। इलाके के यूसुफपुर गांव स्थित एक बाग में रविवार सुबह एक महिला की लाश पेड़ से लटकती मिली। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव लटकाया गया ? फिलहाल यह साफ नहीं है। ग्रामीणों में ऑनरकिलिंग की चर्चा है। तहरीर नहीं दिए जाने से फिलहाल रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी है।
यूसुफपुर गांव के बाहर सुनसान स्थान पर बेर की बाग है। रविवार सुबह बाग की ओर गए लोगों ने देखा कि नीम के पेड़ पर एक महिला की लाश लटक रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव की पहचान कल्लो (25) पत्नी स्व. मायादीन निवासी नंदा का पुरवा के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके वाले यूसुफपुर पहुंचे। मृतका के पिता रामपाल निवासी पुरखास ने बताया कि उसने बेटी का विवाह करीब तीन साल पहले नंदा का पुरवा में किया था। शादी के साल भर बाद दामाद की बीमारी ने जान ले ली थी। इसके कुछ दिनों बाद ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर कल्लो मायके में रहने लगी थी। पुलिस की दखल पर छह महीने पहले ही वह ससुराल गई थी। प्राथमिक जांच कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का फिलहाल यही कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कोई तहरीर देता है तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------
इसलिए है ऑनरकिलिंग की आशंका
सरायअकिल। ग्रामीणों का कहना है कि हफ्ते भर पहले महिला एक युवक के साथ ससुराल में ही आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थी। ससुरालियों की शिकायत पर यूपी-112 पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई थी। बाद में शांतिभंग में उसका चालान कर दिया गया था। इससे पहले 14 मई 2020 को महिला ने अपने ससुर पर छेड़खानी का इल्जाम लगाया था। तब पुलिस ने समझौता करा दिया था। इन दोनों प्रकरणों को देखते हुए गांव वाले आशंका जाहिर कर रहे हैं कि कहीं महिला को झूठी शान की खातिर तो मौत की नींद नहीं सुलाया गया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इनका कहना है
घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।-विजय विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर, सरायअकिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed