{"_id":"645bef9de4ec32f6390f62c4","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-on-railway-line-kaushambi-news-c-3-1-126275-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर से लापता युवक का रेलवे लाइन पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर से लापता युवक का रेलवे लाइन पर मिला शव
Thu, 11 May 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 11 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
घर से लापता युवक का रेलवे लाइन पर मिला शव
- सिराथू कस्बे के कांशीराम कॉलोनी के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सिराथू कस्बे के कांशीराम कॉलोनी के समीप बुधवार को एक युवक का शव दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मिला। युवक मंगलवार देर रात घर से बिना कुछ बताए निकला था। खोजबीन कर रहे भाई ने शव की शिनाख्त की। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
सैनी कोतवाली के परास गांव निवासी जयकरन (26) चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। जयकरन अपने पिता के साथ रहकर खेतीबाड़ी में मदद करता था। भाई रामचंद्र ने बताया कि उसके सभी भाई अलग-अलग घर बनाकर रहते हैं। तीन दिन पहले जयकरन की पत्नी सीता देवी अपने मायके गई थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह बिना किसी से कुछ बताए घर से चला गया। रात को पिता गुलाब सरोज ने जयकरन के लापता होने की जानकारी दी तो वह, परिवार के अन्य लोगों के साथ खोजबीन करने लगे। रात को कई बार जयकरन को फोन किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। भोर करीब पांच बजे जब फिर से फोन मिलाया गया तो दूसरी तरफ से सिराथू चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने फोन उठाया। बताया कि जयकरन का शव रेलवे लाइन पर मिला है। रामचंद्र का कहना है कि घर में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जिससे जयकरन ने जान दी हो। परिवार के लोगों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है।
-- -- -
दिसंबर में हुई थी शादी
सिराथू। रामचंद्र ने बताया कि दिसंबर में ही जयकरन की शादी फतेहपुर जिले के छिवलहा में रहने वाले किशन पाल की बेटी सीता के साथ हुई थी। छह मई को परिवार में शादी थी। वैवाहिक कार्यक्रम में सीता की मां यानि मृतक की सास भी आई थी। सात मई को जब सीता की मां घर वापस जाने लगी तो उसने बेटी को भी साथ चलने के लिए कहा। इस पर जयकरन ने भी अपनी सहमति जाहिर की और खुद ही पत्नी व सास को छोड़ने के लिए चौराहे तक गया था। घटना की जानकारी से सीता व उसके मायके के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
रेलवे लाइन पर मिले शव की शिनाख्त हो चुकी है। घरवालों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। मृतक ने खुदकुशी क्यों की, इसकी वजह परिवार के लोग भी नहीं बता पा रहे हैं। मामले में अगर कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष चौरसिया, इंस्पेक्टर सैनी