फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of missing boy found in well, fear of murder

Kaushambi News: घर से लापता बालक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 01 Jul 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 01 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing boy found in well, fear of murder
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के गौरए गांव में चार दिन से लापता तीन वर्षीय बालक का कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो मृतक की आंख व जीभ बाहर की तरफ निकली थी। इससे हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल घटना को हादसा मान रही है।
गौरए निवासी मन्नूलाल ने बेटी रंगीता की शादी पांच साल पहले अहिरन का दांड़ी गांव के अनिल के साथ की थी। दंपती के दो बेटे विवेक (3) व एक वर्ष का अभिषेक था। रोजगार के चक्कर में अनिल मुंबई चला गया। इसके बाद रंगीता दोनों बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी।
विज्ञापन

27 जून को रंगीता घरवालों के साथ खेत में धान की रोपाई करने गई थी। घर में उसका बड़ा बेटा विवेक अकेला था। शाम को परिजन लौटे तो विवेक घर पर नहीं था। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घर से सौ मीटर दूर कुएं में पड़ी मोटर चलाने के लिए कुणाल पहुंचा तो उसने किसी बच्चे का शव पानी में उतराता देखा। सूचना पर इंस्पेक्टर महेश चंद्र भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त विवेक के रूप में हुई। विवेक की आंख व जीभ बाहर की तरफ निकली थी। इससे अंदेशा जाहिर किया गया कि मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंका गया है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। घटना हादसा लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

हालात पर गौर करें तो जिस कुएं के अंदर विवेक का शव मिला, उसके चबूतरे की ही ऊंचाई तीन फिट थी। इसके अलावा कुएं में मुंडेर भी थी। कुएं में कुछ लोगों ने पानी के लिए पंप की मोटर डाल रखी है। रोजाना सुबह-शाम लोग मोटर चलाकर पानी निकालने जाते हैं। ऐसे में विवेक का घटना के तीन दिन बाद कुएं में उतराया हुआ शव देखा जाना चर्चा का विषय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed