{"_id":"6674c1c90d447bd6ad05dcd4","slug":"dead-body-of-married-woman-found-in-guava-orchard-suspicion-of-murder-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113074-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अमरूद की बाग में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अमरूद की बाग में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
Fri, 21 Jun 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
कसेंदा गांव स्थित अमरुद की बाग में मुन्नी देवी का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव स्थित अमरूद की बाग में बृहस्पतिवार देर शाम एक विवाहिता का शव मिला। शव के समीप शराब की खाली शीशी पड़ी थी। विवाहिता से हुए विवाद के बाद मायके आई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
कसेंदा गांव निवासी राकेश कुमार किसानी करते हैं। उनकी बेटी मुन्नी देवी (40) की शादी सरायअकिल कोतवाली के भगवानपुर गांव निवासी राजेश कुमार के साथ हुई थी। बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद मुन्नी अपने मायके कसेंदा आ गई। बृहस्पतिवार दोपहर वह खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद देर शाम अमरूद की बाग में ग्रामीणों ने मुन्नी का शव पड़ा देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। शव की समीप शराब की खाली शीशी पड़ी थी। मृतका के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी के बाद मृतका बेटा भी आ गया था। विवाहिता के मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।