फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of married woman found hanging, family members accused of murder

Kaushambi : विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव, घर वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Sat, 06 Jan 2024 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 11:27 AM IST
सार

विवाहिता की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसको एक डेढ़ माह का पुत्र है। बीतीरात उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायकवे वालों ने सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए महेवा घाट थाने में तहरीर दी है। पति पानीपत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, family members accused of murder
सीमा देवी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार में खलबली मच गई है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता का पति पानीपत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह तीन माह पहले घर आया था। महिला को डेढ़ वर्ष का बच्चा है। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन





विज्ञापन






पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अलवारा निवासी राम प्रताप लोधी राजपूत की पुत्री सीमा देवी उम्र (25) की शादी पांच वर्ष पहले ओम प्रकाश के साथ हुई थी। उसका मायका नगर पंचायत पूरब शरीरा के घोसरा मोहल्ले में है। सीमा देवी अपनी मां बाप की तीसरी संतान थी। वह चार भाई और तीन बहन थी। तीन माह पहले उसका पति घर आया था। घटना की सूचना पति को दे दी गई है। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने सास और ससुर पर देहज के लिए पुत्री को मारकर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed