{"_id":"667b4d7bc42636d606044414","slug":"dead-body-of-khaga-youth-found-hanging-from-a-tree-on-the-railway-line-kaushambi-news-c-3-1-ald1006-402641-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खागा के युवक का रेलवे लाइन किनारे पेड़ में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खागा के युवक का रेलवे लाइन किनारे पेड़ में फंदे से लटका मिला शव
Wed, 26 Jun 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के मेड़ीपुर-बड़ी बाग के पास मंगलवार शाम दिल्ली-हावडा रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस की जांच-पड़ताल के दौरान आए फोन को रिसीव करने पर शव की पहचान हुई। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
फंदे पर लटके युवक के शव मिलने की सूचना पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। इस दौरान युवक की जेब में मुंबई से प्रयागराज आने का रेल टिकट मिला। युवक के पास एक नया मोबाइल भी था, जिसमें कई छूटी कॉल पड़ी थी। कीपैड लॉक होने के कारण पुलिस फोन नहीं कर पा रही थी। इस बीच फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली अंतर्गत कूरापुर निवासी देवशरण की कॉल आई। फोन रिसीव करने पर देवशरण ने बताया कि जिस फोन पर वह बात कर रहा है वह उसके बेटे जितेंद्र दिवाकर का है। पुलिस से घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर आ गए। युवक के बैग से मिठाई का डिब्बा, नमकीन, गुटखा, कपड़े और पर्स में कुछ रुपये मिले हैं। युवक ने खुदकुशी क्यों की और वह घटना स्थल तक कैसे पहुंचा? इस बाबत परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।