{"_id":"629a60b2d76ce955a11cf80e","slug":"dead-body-of-kaushambi-youth-found-hanging-in-pune-kaushambi-news-ald3344355145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी के युवक का पुणे में फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी के युवक का पुणे में फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
अरखा गांव के मृतक रंजीत की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी कोतवाली के अरखा गांव निवासी एक युवक का पुणे में फंदे पर लटकता शव मिला। वह कुछ दिनों पहले अपने दोस्त के साथ कमाने गया था। परिवार के लोग शव लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गए हैं।
अरखा गांव निवासी राजकुमार किसान हैं। उनका बेटा रंजीत उर्फ पताली (18) मजदूर करता था। राजकुमार के मुताबिक उनका बेटा कुछ दिनों पहले अपने दोस्त पश्चिमशरीरा निवासी दुर्वेश के साथ पुणे की किसी कंपनी में मजदूरी करने गया था।
बृहस्पतिवार को वह अपने दोस्त के साथ कंपनी में काम करने नहीं गया। दोपहर में दुर्वेश खाना खाने के लिए कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले के लोगों की मदद से दुर्वेश ने दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
अंदर रंजीत का शव फंदे से लटकता मिला। दुर्वेश ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी तो कोहराम मच गया। पुणे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए दुर्वेश को सौंप दिया। इधर, परिजन भी शव लेने के लिए पुणे रवाना हो गए हैं।
-